बिजनौर: अनियंत्रित कार ने तीन यात्रियों को कुचला, एक की मौत
बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे तीन यात्रियों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक की हालत नाजुक बनी हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए शव को …
बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे तीन यात्रियों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक की हालत नाजुक बनी हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
काशीपुर हरिद्वार नेशनल हाईवे पर स्थित बादीगढ़ चौराहे पर बुधवार सुबह पुलिस चौकी के सामने कुछ यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक सुआवाला की ओर से तेज गति से आ रही एक कार हाईवे पार करने लगी। इसी दौरान अफजलगढ़ की ओर से आ रही दूसरी कार ने उससे बचने के प्रयास में बस के इंतजार में खड़े तीन यात्रियों को रौंदा दिया। इसमे कृष्णा देवी (58) पत्नी मनोहर सिंह निवासी गांव गोवर्धनपुर उर्फ़ नावका थाना अफजलगढ़, मोहम्मद मुबारिक (56) पुत्र कमालुद्दीन निवासी गांव कासमपुरगढ़ी थाना अफ़जलगढ़ व सत्यम कुमार पुत्र नवनीत निवासी गांव चतरपुर नायक थाना भगतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को स्थानीय पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी अफ़जलगढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने कृष्णा देवी को मृत घोषित कर दिया और घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतका के पति मनोहर सिंह ने बताया कि वह पत्नी कृष्णा देवी, पुत्र धर्मेंद्र कुमार (18) एवं अपनी बहन के पौत्र सत्यम के साथ अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव भायपुर जा रहे थे। थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह का कहना हैं कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया हैं। कार को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ट्रक और कार गड्ढे में पलटने से दंपति समेत तीन घायल
अफजलगढ़। अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। इस हादसे में चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहरादून के सहारनपुर रोड निवासी सुरेश पुत्र सोहन वीर पांवटा साहिब से ट्रक में लकड़ी भरकर जसपुर जा रहा था। इस दौरान बुधवार सुबह पांच बजे बनैली नदी के निकट पंहुचते ही विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय भर्ती कराया। वहीं ऋषिकेश निवासी मुकेश पत्नी सहित काशीपुर क्षेत्र में गांव हरियावाला में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। बनैली नदी के निकट पंहुचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। जिसमें पत्नी सोनी सहित मुकेश घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें:- देहरादून: मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने को चार जिले चिन्हित
