रामपुर : भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक में बोले नकवी, अपने मताधिकार का करे इस्तेमाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बुधवार को रामपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री नकवी ने शंकरपुर आवास पर भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक में कहा कि गुरुवार को अधिक से अधिक मतदान के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट घर से निकलवाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी चुनाव संचालन समिति के …

रामपुर, अमृत विचार। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बुधवार को रामपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री नकवी ने शंकरपुर आवास पर भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक में कहा कि गुरुवार को अधिक से अधिक मतदान के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट घर से निकलवाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी चुनाव संचालन समिति के सदस्यों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों एवं मतदान के संबंध में समीक्षा की। नकवी ने कहा कि गुरुवार को अधिक से अधिक मतदान के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट निकलवाना चाहिए। कोशिश होनी चाहिए कि हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके।

उन्होंने प्रशासन से भी अनुरोध किया कि अधिक से अधिक निष्पक्ष, भयमुक्त एवं स्वतंत्र माहौल में मतदाताओं को उनके मताधिकार का इस्तेमाल सुनिश्चित हो। नकवी ने कहा कि सुशासन और समावेशी विकास के लिए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बैंठक में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख,सभापति सूर्यप्रकाश पाल,जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद गंगवार, सुभाष भटनागर, सुरेश गुप्ता, जगपाल यादव, हंसराज पप्पू, महासिंह राजपूत, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य , राजीव मांगलिक, भारत भूषण गुप्ता, महेश मौर्या, दिनेश शर्मा, मोहन लोधी, हरीश गंगवार, अर्चना गंगवार, कुंवरपाल सिंह, विवेक पांडे, चंद्र प्रकाश शर्मा,आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: खेत में चारपाई पर मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार