शाहजहांपुर: जेल ले जाते समय अचानक अचेत होकर गिरा बंदी, मची अफरा-तफरी
शाहजहांपुर, अमृत विचार। बुधवार की शाम मोहल्ला खिरनीबाग में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जेल ले जाया जा रहा बंदी अचेत होकर गिर गया। सड़क पर हड़कड़ी में युवक को पड़ा देख भीड़ लगने लगी। जेल ले जा रहे सिपाही व होमगार्ड ने उसके चेहरे पर पानी छिड़ककर और पिलाकर होश में लाने का …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। बुधवार की शाम मोहल्ला खिरनीबाग में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जेल ले जाया जा रहा बंदी अचेत होकर गिर गया। सड़क पर हड़कड़ी में युवक को पड़ा देख भीड़ लगने लगी। जेल ले जा रहे सिपाही व होमगार्ड ने उसके चेहरे पर पानी छिड़ककर और पिलाकर होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह होश में नहीं आया तो फोन कर थाना सदर बाजार में सूचना दी। इस पर थाने की कार पर लादकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बंदी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।
थाना सदर बाजार के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसमानबाग चौकी पुलिस ने एक अस्पताल से चोरी करते बहादुरगंज निवासी विकास कुमार को पकड़ा था। बुधवार को उसे कोर्ट में पेस कराने के लिए सदर थाने में तैनात कांस्टेबल राहुल व होमगार्ड रामेंद्र ले गए थे। कोर्ट ने चोरी के आरोपी विकाश कुमार जेल भेज दिया था।
जेल में दाखिल कराने के लिए ले जाते समय खिरनीबाग रामलीला मैदान के पास पहुंचने पर विकाश बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। बंदी को गिरता देख सिपाही और गार्ड के हाथ पांव फूल गए। जैसे-तैसे बेहोश बंदी को साइड से किया और थाने में फोन किया। वहीं घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना पर थाना प्रभारी की कार से एक दरोगा और सिपाही पहुंच गए और आनन फानन बंदी को लादकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, इस बाबत सदर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया चोरी के आरोप में उसे कोर्ट में पेस कराया गया था, जहां से जेल जाते समय उसके बेहोश होकर गिरने की सूचना आई, जिस पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे होश आ गया है। इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मादक पदार्थ की तस्करी में रहीशा गिरफ्तार
