अयोध्या: राम की पैड़ी में स्नान के दौरान युगल को रोमांस करना पड़ा महंगा, युवक को लोगों ने पीटा
अयोध्या। अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान के दौरान रोमांस करना एक युगल को महंगा पड़ गया। आस-पास मौजूद लोगों ने युवक को पानी में ही घेर लिया फिर बाहर निकालकर जमकर पीटा। पूरे मामले की वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। राम की पैड़ी पर मंगलवार को योग दिवस के …
अयोध्या। अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान के दौरान रोमांस करना एक युगल को महंगा पड़ गया। आस-पास मौजूद लोगों ने युवक को पानी में ही घेर लिया फिर बाहर निकालकर जमकर पीटा। पूरे मामले की वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। राम की पैड़ी पर मंगलवार को योग दिवस के दो घण्टे के बाद की घटना बताई जा रही है। नहाते समय युगल पानी में आपत्तिजनक हरकत कर रहे थे।
इससे गुस्साए लोग करीब 30 साल के युवक को घेर कर पीटना शुरू कर दिया। इससे उसके चेहरे, कंधे और पीठ पर चोटें आई हैं। इस दौरान युवती युवक को छुड़ाने के लिए रोती- गिड़िगिड़ाती रही, लेकिन उसकी किसी ने भी न सुनी। फिलहाल लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर भी था कि वे अपने परिवार के साथ वहीं नहा रहे थे।
लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थल पर ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। वहां मौजूद कुछ लोग इस युगल को पति-पत्नी बता रहे थे। सूचना पर पहुंचे लक्ष्मणघाट चौकी के पुलिसकर्मियों ने मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने कहा की सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की अश्लीलता करना ठीक नहीं है।
तीर्थ स्थलों पर धर्म और मर्यादा का पालन करना चाहिए। अगर इस तरह की अभद्रता पब्लिक प्लेस पर होगी तो समाज के लोगों में गलत संदेश जाएगा। हनुमत निवास के महंत डॉ. मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा, अयोध्या के सरयू तट और राम की पैड़ी को चौपाटी बनाया जाना उचित नहीं है। इसको लेकर जल्द ही आंदोलन चलाया जाएगा। साथ ही इस तरीके के आचरण को न रोक पाने के दोषी प्रशासन के खिलाफ भी संत मुखर होंगे।
यह भी पढ़ें:- बरेली: बासमंडी में दुकान पर काम करने वाले युवक से मांगी रंगदारी, विरोध पर ताना तमंचा
