पीलीभीत: ‘नगर पालिका को एक जिम्मेदार चेयरमैन की जरूरत’
अमृत विचार, पीलीभीत। पीलीभीत नगर पालिका का अध्यक्ष एक युवा और नई सोच का व्यक्ति बने। इसको लेकर शहर के जागरूक और जिम्मेदार युवाओं ने शहर के एक होटल में बैठक की। नगर निकाय चुनाव चुनाव होने वाला है। ऐसे में तमाम उम्मीदवार विभिन्न दलों से टिकट की होड़ में लगे हैं। इसके अलग शहर …
अमृत विचार, पीलीभीत। पीलीभीत नगर पालिका का अध्यक्ष एक युवा और नई सोच का व्यक्ति बने। इसको लेकर शहर के जागरूक और जिम्मेदार युवाओं ने शहर के एक होटल में बैठक की। नगर निकाय चुनाव चुनाव होने वाला है। ऐसे में तमाम उम्मीदवार विभिन्न दलों से टिकट की होड़ में लगे हैं। इसके अलग शहर के तमाम जिम्मेदार युवाओं ने शहर के होटल में एक मीटिंग की और चुनाव की रणनीति तैयार की।
शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी अभिषेक सिंह गोल्डी व नीरज रस्तोगी ने बताया कि पीलीभीत नगर पालिका को एक जिम्मेदार चेयरमैन की जरूरत है। जो नई सोच रखता हो और पीलीभीत को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर कार्य योजना तैयार करे। यदि कोई युवा हो तो यह बहुत बेहतर कदम होगा। पं. अभय शर्मा ने बताया कि पीलीभीत नगर पालिका से बेहतर कई अन्य नगर पालिका एवं नगर पंचायतें हैं।
पीलीभीत में स्वच्छ भारत अभियान सफाई अभियान नाले इत्यादि समस्याओं से पीलीभीत के नागरिकों को जूझना पड़ता है। इसलिए इस बार हम एक युवा को आगे बढ़ाएं। इसके बाद शिवम कश्यप एडवोकेट ने बताया कि पीलीभीत शहर में 27 वार्ड एवं 49 मोहल्ले में हैं। प्रत्येक वार्ड से हम 10 जिम्मेदार लोगों को अपने साथ लेकर एक टीम का निर्माण कर रहे हैं। जिसे हम एक ही योग्य वार्ड मेंबर और उसके बाद ऊपर एक योग्य चेयरमैन का चयन करेंगे।
क्योंकि नगर पालिका एक आम व्यक्ति के लिए बहुत मायने रखती है। बैठक में मुख्य रूप से अभिषेक सिंह गोल्डी, नीरज रस्तोगी, पं. अभय शर्मा, शिवम कश्यप एडवोकेट, शिवम सैनी, शिवम सहगल, अभिषेक पाण्डेय, शोभित शर्मा, अर्पित शुक्ला, अटल शुक्ला, हरीशंकर राजपूत आदि युवा मौजूद रहे |
