नैनीताल: पीएम मोदी के साथ योग करने वाली दीपा की मां का शव नैनीझील में मिला
नैनीताल, अमृत विचार। खूबसूरत नैनी झील लोगों की मौत का ठिकाना बनते जा रही है। गुरुवार सुबह झील किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर नैनीताल के रूप में हुई है। कमला की तीन बेटियों मे सबसे छोटी बेटी दीपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस …
नैनीताल, अमृत विचार। खूबसूरत नैनी झील लोगों की मौत का ठिकाना बनते जा रही है। गुरुवार सुबह झील किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर नैनीताल के रूप में हुई है। कमला की तीन बेटियों मे सबसे छोटी बेटी दीपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ नेशनल ओलंपियाड में दिल्ली में हिस्सा लिया था। बीते 19 जून को भी 17 वर्षीय किशोरी का शव झील में मिला था।
कमला के पति किशन महाधिवक्ता कार्यालय में माली के रूप में काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, कमला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

गुरुवार सुबह मार्निंग वाक में निकले लोगों ने मल्लीताल नयना देवी मंदिर के निकट झील में शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई हरीश कोरंगा व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और शव को झील से बाहर निकाला।
