नशेबाज भाइयों ने सगे भाई को पीटकर मार डाला, हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नशा घरों को बर्बाद कर देता है, यह महज़ सलाह ही नहीं बल्कि हकीकत है। कानपुर में एक शर्मनाक घटना में दो सगे भाइयों ने नशे का विरोध करने पर अपने ही सगे छोटे भाई की हत्या कर दी और फरार हो गए। यह वाकया कानपुर देहात का है ,जहां पुलिस आरोपियों …

कानपुर, अमृत विचार। नशा घरों को बर्बाद कर देता है, यह महज़ सलाह ही नहीं बल्कि हकीकत है। कानपुर में एक शर्मनाक घटना में दो सगे भाइयों ने नशे का विरोध करने पर अपने ही सगे छोटे भाई की हत्या कर दी और फरार हो गए। यह वाकया कानपुर देहात का है ,जहां पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवली कोतवाली के बैरी बस्ता गांव में नशेबाजी का विरोध करने पर युवक को उसके भाइयों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इसके साथ ही हत्या कर फरार हुए उसके दोनों भाइयों की तलाश शुरू की है।

बैरी बस्ता गांव का रहने वाला राज कुंमार (42) भाइयों बीरू व धीरू की नशेबाजी के चलते अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अलग रह रहा था। बुधवार देर रात में दोनों नशे की हालत में घर आए तथा पड़ोसियों को गाली गलौज करने लगे। राज कुमार ने उनको गाली देने से रोका, तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके साथ ही वहां पड़ी राड़ से उसपर हमलाकर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी घर में ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों हमलावर भाई फरार हो गए। पति की मौत से उसकी पत्नी प्रीती बदहवास हो गई। शिवली पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इसे भी पढ़ें –कानपुर हिंसा: फंडिंग के आरोप में ज़फर के साथी मुख्तार को पुलिस ने दबोचा, रडार पर हैं कई और संदिग्ध

संबंधित समाचार