मूसेवाला की हत्या के आरोप में पकड़ा गया शूटर कई महीने रहा था देहरादून
देहरादून, अमृत विचार। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहा शूटर वारदात को अंजाम देने से पहले देहरादून में रहा था। अब दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी को मुख्य शूटर बताया जा रहा है। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो दून में रहने वाला शूटर …
देहरादून, अमृत विचार। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहा शूटर वारदात को अंजाम देने से पहले देहरादून में रहा था। अब दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी को मुख्य शूटर बताया जा रहा है। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो दून में रहने वाला शूटर भी फौजी ही है। उसका नाम पिछले साल सोनीपत में एक हत्या में आया था। उसके साथ चार युवक और भी थे।
वह कई महीनों तक यहां किराए पर रहा था। मकान मालिक से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह अप्रैल में यहां से चला गया था। पुलिस के मुताबिक अप्रैल में यहां से चला गया था और 29 मई को उसने पंजाब के मनसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि पांचों युवक दिनभर मकान में ही रहते थे और कभी कभार ही बाहर निकलते थे। प्रियव्रत देहरादून में रहा जरूर था, लेकिन उसने या उसके साथियों ने दून में रहकर मुसेवाला की हत्या की साजिश रची, इसकी पुष्टी नहीं हो पायी है। फिलहाल प्रियव्रत दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।
