बहराइच: नसबंदी के बाद भी महिला हुई गर्भवती, अल्ट्रासाउंड में हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहिपुरवा/बहराइच। दलजीतपुरवा के मजरा पंडित पुरवा गांव निवासी महिला ने एक वर्ष चार माह पहले नसबंदी कराया था। पेट दर्द की शिकायत होने पर महिला ने बुधवार को अल्ट्रासाउंड जांच कराई। जिसमें वह गर्भवती निकली। महिला के पति ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है। विकास खंड बलहा के ग्राम पंचायत दलजीत पुरवा के मजरा …

मिहिपुरवा/बहराइच। दलजीतपुरवा के मजरा पंडित पुरवा गांव निवासी महिला ने एक वर्ष चार माह पहले नसबंदी कराया था। पेट दर्द की शिकायत होने पर महिला ने बुधवार को अल्ट्रासाउंड जांच कराई। जिसमें वह गर्भवती निकली। महिला के पति ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है।

विकास खंड बलहा के ग्राम पंचायत दलजीत पुरवा के मजरा पंडितपुरवा निवासी अनीता प्रजापति पत्नी सुखराम ने नसबंदी कराया था। महिला ने बताया कि 22 फरवरी 2021 को उसका नसबंदी हुआ था। जिसका प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया गया था। महिला ने बताया कि कई दिनों से उसके पेट में दर्द हो रही थी। जिस पर उसने बुधवार को डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड जांच में महिला तीन माह की गर्भवती निकली।

इस पर महिला के पति ने सीएमओ को पत्र भेजकर कार्यवाई की मांग की है। इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 100 लोगों में से तीन से से चार लोगों की नसबंदी असफल हो जाती है। ऐसे लोगों को सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है। पत्र मिलने पर महिला को अनुदान दिलाया जायेगा।

पहले से हैं पांच बच्चे

पंडित पुरवा गांव निवासी अनीता देवी को पहले से ही पांच बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इसी के चलते महिला ने नसबंदी कराई थी।

यह भी पढ़ें:-आगरा: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, गर्भपात की जगह डॉक्टरों ने कर दी नसबंदी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात