अयोध्या: ब्लॉक अध्यक्ष व उसके परिवार पर हमले के विरोध में भाकियू ने दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के मवई ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव व उसके परिवार वालों पर हुए हमले के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गुरुवार को यूनियन ने क्षेत्राधिकारी रुदौली के कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। धरनाकारियों ने घोषणा की है कि जब तक सारी समस्याओं का समाधान नहीं …

रुदौली/अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के मवई ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव व उसके परिवार वालों पर हुए हमले के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गुरुवार को यूनियन ने क्षेत्राधिकारी रुदौली के कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। धरनाकारियों ने घोषणा की है कि जब तक सारी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा।

पीड़ित राजकुमार यादव ने बताया कि सहन की भूमि पर कभी भी रास्ता नहीं था। आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने जबरदस्ती इंटरलॉकिंग सड़क बनवा लिया। आरोप है कि इसमें स्थानीय विधायक और पुलिस का विपक्षियों को संरक्षण प्राप्त है। जब रोकने का प्रयास किया तो जान से मार डालने के नियत से उन पर व परिवार पर प्राणघातक हमला किया।

धरने में जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष रुदौली रामू चंद विश्वकर्मा, तहसील उपाध्यक्ष रवि शंकर पांडे, अमानीगंज ब्लाक अध्यक्ष रामसुमेर भारती, राजदेव यादव, जिला सचिव टाइगर भोला सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे। हालांकि धरने के चलते दोपहर बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा : गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू भानु ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात