बरेली: खबरदार…अब नहीं कर सकेंगे मनमानी, एप रखेगा सब जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सरकार द्वारा सिंचाई विभाग को हाईटेक किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को एप में सभी जानकारी अपलोड करनी होगी। अब मंडल एवं जिला मुख्यालय के अधिकारी लखनऊ मुख्यालय में बैठे उच्चाधिकारियों को गुमराह नहीं कर पाएंगे। मुख्यालय के अधिकारी एक क्लिक में ही नहरों की वास्तविक स्थिति से अवगत हो …

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सरकार द्वारा सिंचाई विभाग को हाईटेक किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को एप में सभी जानकारी अपलोड करनी होगी। अब मंडल एवं जिला मुख्यालय के अधिकारी लखनऊ मुख्यालय में बैठे उच्चाधिकारियों को गुमराह नहीं कर पाएंगे। मुख्यालय के अधिकारी एक क्लिक में ही नहरों की वास्तविक स्थिति से अवगत हो जाएंगे। बरेली सिंचाई विभाग में प्रथम चरण में काम चल रहा है। जल्द एप के जरिए काम शुरू हो जाएगा।

सिंचाई विभाग में ऑनलाइन व्यवस्था के तहत कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। शासन द्वारा तैयार किए एप में काम शुरू होते ही कर्मचारियों को कार्यस्थल से जानकारी विभाग के एप पर अपलोड करनी पड़ेगी। यह व्यवस्था लागू होने के बाद नहरों, माइनरों के बारे में ऑनलाइन जानकारी मिल जाएगी।

नहर की लंबाई, टेल, पानी की स्थिति के बारे में आसानी से पता किया जा सकेगा। इसके अलावा विभाग की सारी संपत्ति की जानकारी भी एप पर अपलोड की जाएगी ताकि मुख्यालय में बैठे उच्चाधिकारी नहरों की सफाई, पानी की स्थिति व कर्मचारियों के कार्य पर नजर रख सके।

प्रथम चरण में इसके लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण होना है। सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि एप के तहत कार्य का प्रथम चरण चल रहा है। जल्द ही कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर शासन की मंशा के अनुरूप एप में सभी जानकारी अपलोड होने लगेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: अपूर्ण दस्तावेजों से 123 अस्पताल और नर्सिंग होम का हो रहा संचालन

संबंधित समाचार