बिजनौर: ट्रक की टक्कर से बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया सड़क पर जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। मोटरसाइकिल से घर जा रहे है युवक को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार बच्चे की कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस …

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। मोटरसाइकिल से घर जा रहे है युवक को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार बच्चे की कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम भी खुलवाया।

गुरुवार सुबह 8:30 बजे थाना क्षेत्र नजीबाबाद के गांव मुरशदपुर निवासी राजू पुत्र घसीटा अपने आठ वर्षीय भतीजे उबैद पुत्र शमशेद के साथ बाइक से अपने गांव मुरशदपुर जा रहा था। जैसे ही वह हरिद्वार रोड पर साहनपुर तिराहे के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे आठ वर्षीय बालक उबैद की टायर के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजू बुरी तरह से घायल हो गया।

राहगीरों ने किसी तरह घायल राजू को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाते हुए उबैद का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेजा है। घटना के बाद परिजनों की ओर से थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया जिसका कुछ ग्रामीणों ने पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।

जिम्मेदार लोग और पुलिस ने भीड़ को समझाया
घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने हाइवे पर जाम लगा दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं थी। तभी भीड़ को समझाने पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी तथा ग्राम प्रधान मोहम्मद कय्यूम भी पहुंच गए। जिन्होंने भीड़ को समझा-बुझाकर किसी तरह से शांत किया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : कुपोषण से लड़ने में फोर्टिफाइड चावल महत्वपूर्ण हथियार

संबंधित समाचार