बरेली: अमरनाथ यात्रा के चलते जम्मू जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 30 जून से अमरनाथ यात्रा आरंभ हो रही है। 11 अगस्त तक यह यात्रा जारी रहेगी। यात्रा के कारण ट्रेनों पर यात्रियों का काफी भार होता है। ऐसे में अधिकतर लाेगों ने ट्रेनों के जरिए यात्रा के लिए पहले से ही टिकट करा लिए हैं। मगर जो लोग अभी तक टिकटों की …

बरेली, अमृत विचार। 30 जून से अमरनाथ यात्रा आरंभ हो रही है। 11 अगस्त तक यह यात्रा जारी रहेगी। यात्रा के कारण ट्रेनों पर यात्रियों का काफी भार होता है। ऐसे में अधिकतर लाेगों ने ट्रेनों के जरिए यात्रा के लिए पहले से ही टिकट करा लिए हैं। मगर जो लोग अभी तक टिकटों की बुकिंग नहीं करा पाए हैं। उनको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ट्रेनों में आरक्षण की स्थित वेटिंग में है। जुलाई तक बरेली से जम्मू जाने वाली किसी भी ट्रेन का कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा। कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस से लेकर हमसफर एक्सप्रेस तक में लंबी वेटिंग चल रही है।

बरेली जंक्शन से जम्मू के जाने के लिए लिए सप्ताह भर करीब 9 ट्रेनें हैं। जिसमें कुछ ट्रेनें प्रतिदिन तो कुछ ट्रेनें सप्ताह में प्रतिदिन एक, दो या तीन दिन जंक्शन से होकर गुजरती हैं। 12469 कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन, 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन, 13151 कोलकाता एक्सप्रेस प्रतिदिन, 12355 सप्ताह में दो दिन, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन, 12491 मौर्य ध्वज एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन, 22317 हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन, 15651 लोहित एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन, 15655 कमाख्या-श्री वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन बरेली जंक्शन से होकर गुजरती है।

इन ट्रेनों में टिकटों के लिए फिलहाल लंबी वेटिंग है। जिसकी वजह से यात्रियों को अब तत्काल बुकिंग का सहारा है। हालांकि 40 दिन तक चलने वाली यात्रा में अभी समय है। इस बीच वेटिंग टिकट कंफर्म होने की भी संभावनाएं हैं। अधिकतर ट्रेनों में अभी वेटिंग 50 से 100 के बीच में चल रही है। वहीं कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण लोग कनेक्टिंग स्टेशनों से भी जम्मू के लिए आरक्षण करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: शादी का झांसा देकर किया किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार