अग्निपथ योजना के लिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने की लोगों से अपील, जानें क्या कहा
लखनऊ। यूपी में अग्निपथ योजना को लेकर मुस्लिम बुद्धिजीवियों का एक समूह गलत सूचनाओं को दूर करने के लिए एक साथ आ रहा है। बतादें कि अग्निपथ योजना के आते ही देश के विभिन्न राज्यों में माहौल गरम नजर आ रहा हैं लोगों ने इस योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामले …
लखनऊ। यूपी में अग्निपथ योजना को लेकर मुस्लिम बुद्धिजीवियों का एक समूह गलत सूचनाओं को दूर करने के लिए एक साथ आ रहा है। बतादें कि अग्निपथ योजना के आते ही देश के विभिन्न राज्यों में माहौल गरम नजर आ रहा हैं लोगों ने इस योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामले को लेकर मुस्लिम बुद्धिजीवियों का एक समूह ने मौलवियों से जुमे की नमाज के लिए आने वाले युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का उपयोग करें और सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सेवा करें।
AMP ने की यह अपील
बतादें कि Association of Muslim Professionals के बैनर तले समूह ने कहा- जुमे की नमाज से पहले पहल शुरू होगी। AMP ने कहा, “हम केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का भी अन्य लोगों की तरह समर्थन करते हैं। हमारा संदेश विभिन्न शहरों में मस्जिदों के प्रसिद्ध मौलवियों और इमामों द्वारा पात्र मुस्लिम युवाओं तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार की नमाज से पहले उनके द्वारा एक विशेष अपील की जाएगी।”
बतादें कि AMP संरक्षक शाहिद कामरान ने कहा, “हम सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं और सेना में नौकरी के अवसर तलाश रहे मुस्लिम युवाओं का मार्गदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं”।
