बाराबंकी: फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट ने छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाराबंकी। हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले प्रथम , द्वितीय,व तृतीय स्थान पर रहे मसौली ब्लाक के अच्छा गांव स्थित इंटर कालेज के छात्रों को फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबन्धक डाक्टर एएच उस्मानी ने माला पहनाकर बच्चों को सम्मानित किया। हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कुमारी मुस्कान ने प्रथम, …

अमृत विचार, बाराबंकी। हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले प्रथम , द्वितीय,व तृतीय स्थान पर रहे मसौली ब्लाक के अच्छा गांव स्थित इंटर कालेज के छात्रों को फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबन्धक डाक्टर एएच उस्मानी ने माला पहनाकर बच्चों को सम्मानित किया।

हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कुमारी मुस्कान ने प्रथम, इंटरमीडिएट में अंकिता वर्मा को प्रथम स्थान मिलने पर मिलने पर प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार दे सम्मानित किया। ग्राम प्रधान विजय यादव ( पप्पू),मदरसा उस्मानिया के हाफिज इकबाल ,हाजी हमीद , युनुस सबी, हाफिज युसुफ, इजहार उस्मानी, संतोष वर्मा आदि क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

प्रशस्ति पत्र और उपहार पाकर छात्रों के चेहरे पर काफ़ी खुशी रही । यूनानी डाक्टर उस्मानी ने बच्चों को मेहनत लगन और पूरी ऊर्जा के साथ पढ़ने की सीख दी और बताया जिन बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक अभाव बाधक बन रहा है।

उन्हें पीछे नहीं हटना है मैं उन बच्चों के साथ हूं मैं उनकी पढ़ाई अपने निजी खर्चें पर करूंगा बशर्ते बच्चे अपने लक्ष्य को हासिल करने का मजबूत इरादा रखें । उन्होंने सभी उत्तीर्ण बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया ।

पढ़ें-कुमाऊं विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 27 मई को, 410 छात्र-छात्राओं को मिलेगी पीएचडी की उपाधि

संबंधित समाचार