मुरादाबाद : रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, कई यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुंडापांडे इलाके के दलपतपुर जीरो पॉइंट पर दिल्ली जा रही रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए, जिन्हे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अयोध्या जिले के अंबेडकरनगर गांव में रहने वाले 10 से अधिक …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुंडापांडे इलाके के दलपतपुर जीरो पॉइंट पर दिल्ली जा रही रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए, जिन्हे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अयोध्या जिले के अंबेडकरनगर गांव में रहने वाले 10 से अधिक कारीगर दिल्ली में पीओपी का काम करने जा रहे थे। ये सभी एक रोडवेज बस में सवार थे। बस में करीब 40 यात्री थे। ये बस जैसे ही मुरादाबाद की सीमा में दलपतपुर के पास पहुंची तो एक बेकाबू ट्रक बस से भिड़ गई। इस भिड़ंत में खिड़की की तरफ बैठे अयोध्या अंबेडकरनगर निवासी राजू (32 साल) पुत्र रामचेत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 यात्री घायल हो गए।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : भंग होगी सीडब्ल्यूसी अमरोहा, आयोग ने लिखा पत्र

 

संबंधित समाचार