हल्द्वानी: जनपद के सरकारी वाहनों में लगेंगे जीपीएस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून सीजन में आपदा प्रबंधन में त्वरित कार्रवाई और वाहनों की स्थिति का पता लगाने के लिए सभी सरकारी वाहनों में एआईएस मॉडल जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाया जाएगा। प्रशासन ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विभागीय वाहनों की पंजीयन संख्या, चालकों के नाम एवं मोबाइल नंबर, जीपीएस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून सीजन में आपदा प्रबंधन में त्वरित कार्रवाई और वाहनों की स्थिति का पता लगाने के लिए सभी सरकारी वाहनों में एआईएस मॉडल जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाया जाएगा।

प्रशासन ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विभागीय वाहनों की पंजीयन संख्या, चालकों के नाम एवं मोबाइल नंबर, जीपीएस संख्या वगैरह का ब्योरा तत्काल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को मुहैया कराए।

प्रशासन ने परिवहन विभाग को नैनीताल जनपद में सभी सरकारी विभागों में उपलब्ध वाहनों की संख्या, पंजीकरण संख्या, वाहन चालकों के नाम, मोबाइल नंबर आदि का रिपोर्ट बनाने और वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने के लिए प्रस्ताव, एस्टीमेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि जल्द से जल्द से जीपीएस लगाया जा सके। इसके लिए एआरटीओ विमल पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जनपद के सभी सरकारी वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा ताकि प्राकृतिक घटनाओं के दौरान बचाव के लिए वाहनों की स्थिति की सटीक जानकारी मिल सके। इसके लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव, एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

-अशोक जोशी, एडीएम नैनीताल

 

ये होंगे फायदे 

= आपदा संभावित इलाकों में तैनात वाहनों की सटीक स्थिति का पता चलेगी

= आपदा में रेस्क्यू के दौरान वाहनों के पहुंचने में समय आदि जानने में मदद मिलेगी

= जीपीएस लगने के बाद कोई भी कर्मचारी झूठी या भ्रामक सूचना नहीं दे पाएगा

संबंधित समाचार