हल्द्वानी: पानी को लेकर फूटा गांधीनगर के लोगों का गुस्सा, खाली बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक तरफ मौसम में बेतहाशा गर्मी पड़ रही है, वहीं हल्द्वानी के ज्यादातर इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। ऐसे में लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। गांधी नगर वार्ड में घरों में गंदा पानी आने पर महिलाओं का आक्रोश भड़क गया। महिलाएं खाली बाल्टियां लेकर घरों से बाहर निकल आईं। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक तरफ मौसम में बेतहाशा गर्मी पड़ रही है, वहीं हल्द्वानी के ज्यादातर इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। ऐसे में लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। गांधी नगर वार्ड में घरों में गंदा पानी आने पर महिलाओं का आक्रोश भड़क गया। महिलाएं खाली बाल्टियां लेकर घरों से बाहर निकल आईं। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं स्वीकारी जाती हैं तो जल संस्थान दफ्तर में पहुंचकर उग्र आंदोलन करेंगे।

पार्षद रोहित कुमार ने बताया कि 25 दिन से यह समस्या गहरा रही है। घरों में गंदा पानी आ रहा है, जो कि पीने लायक नहीं है। बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कुछ मोहल्ले ऐसे हैं, जहां रात में एक बजे पानी दिया जा रहा है। यह पानी भी एक से दो दिन को छोड़कर दिया जा रहा है, इससे पानी को लेकर समस्या काफी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि लगातार इस समस्या के बारे में विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। बावजूद इसके कोई भी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह अनदेखी की जाती रही तो आंदोलन और उग्र होगा और जल संस्थान पहुंचकर क्षेत्र के लोग धरना देंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में शिवम पाल, राजू, बबिता देवी, मिथलेश देवी, कांता देवी, छोटे लाल, किरण देवी, सुंदरम, मुकुल आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार