पीलीभीत: प्लाट बेचने के नाम पर ठग लिए 50 हजार, नहीं कराया बैनामा, रुपये वापस मांगने पर हमला कर पीटा
अमृत विचार, पीलीभीत। आवासीय प्लाट बेचने के नाम पर एक जालसाज ने युवक से सौदा करते हुए 50 हजार रुपये बयाना ले लिया। इसके बाद प्लाट का बैनामा कराने को टालमटोल करता रहा। लंबा समय बीतने के बाद भी जब बैनामा न किया तो पीड़ित ने दी गई रकम वापस मांगी या फिर बैनामा कराने …
अमृत विचार, पीलीभीत। आवासीय प्लाट बेचने के नाम पर एक जालसाज ने युवक से सौदा करते हुए 50 हजार रुपये बयाना ले लिया। इसके बाद प्लाट का बैनामा कराने को टालमटोल करता रहा। लंबा समय बीतने के बाद भी जब बैनामा न किया तो पीड़ित ने दी गई रकम वापस मांगी या फिर बैनामा कराने को कहा। इस पर जालसाज ने अपने बेटों की मदद से हमला कर दिया। रुपये लौटाने से इनकार कर पीड़ित की पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
आवास विकास कालोनी के निवासी सौरभ प्रताप सिंह पुत्र डीपी सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि ग्राम मोमिनगंज निवासी तोताराम का एक आवासीय प्लाट दियूनीकेसरपुर गांव के बाहर है। इसका सौदा उनके साथ तय हुआ था। बतौर बयाना 50 हजार रुपये 14 सितंबर 2020 को चेक के माध्यम से आरोपी को दिए गए थे।
उसी साल 22 अक्टूबर को चेक का भुगतान भी तोताराम के खाते में हो गया था। आरोपी की बात पर विश्वास करने के चलते किसी तरह की लिखापढ़ी नहीं की गई। कुछ समय बाद जब प्लाट का बैनामा कराने के लिए कहा गया ते वह टालमटोल करता रहा। 22 जून को पीड़ित ने एक बार फिर बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी झगड़े पर उतारू हो गया। अपने बेटे अशोक और रोशनलाल को बुलाकर हमला कर दिया। बैनामा कराने और दी गई रकम लौटाने की बात कहते हुए गाली गलौज कर मारपीट की गई। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, अमानत में खयानत और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: हरकत में आई पुलिस, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
