मीरा राजपूत फैमिली के साथ स्विट्जरलैंड में मना रहीं वेकेशन, फोटो शेयर कर लिखा- जा जी ले अपनी जिंदगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शाहिद कपूर अपनी वाइफ मीरा राजपूत और दोनों बच्चों के साथ इस वक्त स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रहें हैं। एक्टर घर पर पक्के वाले फैमिली मैन हैं। अपनी पत्नी मीरा राजपूत और दोनों बच्चों- मीशा और जैन के साथ सोशल मीडिया पर वो अक्सर टाइम बिताते नजर आते हैं। अभी शाहिद अपनी फैमिली के …

मुंबई। शाहिद कपूर अपनी वाइफ मीरा राजपूत और दोनों बच्चों के साथ इस वक्त स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रहें हैं। एक्टर घर पर पक्के वाले फैमिली मैन हैं। अपनी पत्नी मीरा राजपूत और दोनों बच्चों- मीशा और जैन के साथ सोशल मीडिया पर वो अक्सर टाइम बिताते नजर आते हैं। अभी शाहिद अपनी फैमिली के साथ स्विटजरलैंड में छुट्टियां मनाने गए हैं।

मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन से कुछ फोटोज शेयर किए हैं। तस्वीरों में शाहिद-मीरा और उनके दोनों बच्चे- बेटी मीशा और बेटा जैन भी नदर आ रहें हैं। इन फोटोज में पूरी फैमिली समंदर किनारे लहरों से खेल रहे हैं।

Shahid Kapoor with wife and kids

स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रही हैं फैमिली

मीरा ने पिंक टॉप और वाइट पैंट्स पहने हैं और एक तरफ मीरा ने शाहिद का हाथ थामा हुआ है और दूसरी तरफ मीशा को पकड़ा हुए हैं। शाहिद कपूर ने वाइट टीशर्ट और पैंट्स पेहना हैं और उन्होंने जैन को पकड़ा हुआ है। पूरी फैमिली समंदर किनारे खड़े हैं, पैरों पर आ रही लहरों का मजा लेते हुए दिख रहे हैं।

Mira Rajput

अपनी इंस्टा स्टोरीज पर मीरा ने बर्नीना एक्सप्रेस की ट्रेन राइड कि भी कुछ फोटोज शेयर कि हैं। एक सेल्फी के साथ मीरा ने शाहरुख खान की आइकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का एक डायलॉग भी लिखा और वो डायलॉग हैं, “जा जी ले अपनी जिंदगी.”

Mira Rajput with daughter Misha

मीरा ने दो दिन पहले अपनी स्विट्जरलैंड वेकेशन से पहली तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि उनका बेटा जैन- ‘द सीरियल फोटोबॉम्बर’ वापिस आ गया है। और साथ ही मीरा ने पिछले हफ्ते अपने सोशल मीडिया पर फैन्स से कम से कम स्पेस में, सर्दी और गर्मी दोनों मौसम के कपड़े रखने की टिप्स मांगी थी। तभी कुछ फैन्स ने अंदाजा लगा लिया था कि मीरा जल्द ही वेकेशन पर जाने वाली हैं।Shahid-Mira Kids

पढ़ें-Shahid Kapoor ने यूरोप ट्रिप से सोशल मीडिया पर शेयर किया मजेदार वीडियो, आंटी को कहा Sorry !

संबंधित समाचार