बुलंदशहर: बच्चे के अपहरण का आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की डिबाई थाना पुलिस ने छह साल के एक बच्चे का अपहरण करने के आरोप में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामी अरमान को अवैध हथियार के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बच्चे के अपहरण में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद करने का …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की डिबाई थाना पुलिस ने छह साल के एक बच्चे का अपहरण करने के आरोप में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामी अरमान को अवैध हथियार के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बच्चे के अपहरण में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद करने का दावा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया की डिबाई थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह शुक्रवार की सुबह चेकिंग अभियान में जुटे थे।

उसी समय सूचना मिली की ग्राम कसेर निवासी शहजान के 6 साल के बेटे शादान के अपहरण का आरोपी अरमान दानपुर की ओर से गोविंदपुर फाटक होता हुआ अलीगढ़ जाएगा। सूचना पर पुलिस ने पंचमुखी चौराहे पर अरमान निवासी सराय थाना गुन्नौर जिला संभल को मोटरसाइकिल समेत दबोच लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहजान के 6 साल के बेटे शादान का 31 मई को अपहरण किया गया था।

डिबाई पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही बच्चे को बरामद कर अपहरण के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अपहरण का मुख्य आरोपी अरमान तभी से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि जिस मोटरसाइकिल से अरमान अलीगढ़ की ओर जा रहा था उसी मोटरसाइकिल का प्रयोग अपहरण में किया गया था। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किये हैं।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: हरकत में आई पुलिस, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार