शक्तिफार्म: तीन लाख 71 हजार में लगी शक्तिगढ़ हाट बाजार की बोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। नगर पंचायत शक्तिगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत हाट बाजार में तहबाजारी शुल्क वसूल करने के लिए ठेका देने के लिए नीलामी में बोली लगवाई गई। 02 लाख 62 हजार से शुरू हुई बोली 03 लाख 71 हजार पर जाकर खत्म हुई। इसके बाद अधिशासी अधिकारी आरपी बेंजवाल ने हरेंद्र सिंह को राशि वसूल …

शक्तिफार्म, अमृत विचार। नगर पंचायत शक्तिगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत हाट बाजार में तहबाजारी शुल्क वसूल करने के लिए ठेका देने के लिए नीलामी में बोली लगवाई गई। 02 लाख 62 हजार से शुरू हुई बोली 03 लाख 71 हजार पर जाकर खत्म हुई। इसके बाद अधिशासी अधिकारी आरपी बेंजवाल ने हरेंद्र सिंह को राशि वसूल करने का ठेका दिया।

ईओ ने बताया कि शुक्रवार को 9 महीने के लिए हाट बाजार की नीलामी में 3 ठेकेदारों ने भाग लिया। जिसमें हरेंद्र सिंह, प्रशांत मंडल व किशोर राय शामिल थे। बोली लगाने वालों से 40 हजार की जमानत राशि जमा कराई गई थी। अंतिम बोली हरेंद्र सिंह ने 3 लाख 71 हजार लगाई।

नगर अध्यक्ष सुनील विश्वास ने ठेकेदार हरेंद्र सिंह को तहबाजारी शुल्क वसूलने के लिए ठेका देने की घोषणा की। इस दौरान लिपिक मनोज सरकार, सभासद विक्रम सिंह भंडारी, गोविंद सरकार, देवाशीष पोद्दार, गोविंद पोखरियाल, अमित विश्वास, सुवीर सरकार, सत्येंद्र, अंकित दास सहित आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार