शाहजहांपुर: खुटार में मासूम की तालाब में डूबकर मौत
अमृत विचार, शाहजहांपुर। कस्बा खुटार के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी पंकज कश्यप के पांच वर्षीय पुत्र शिवांशु की शुक्रवार को नखास बाजार के तालाब में डूबकर मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद तालाब से मृत बच्चे का शव निकाला गया है। मासूम बच्चें की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पिता पंकज कश्यप …
अमृत विचार, शाहजहांपुर। कस्बा खुटार के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी पंकज कश्यप के पांच वर्षीय पुत्र शिवांशु की शुक्रवार को नखास बाजार के तालाब में डूबकर मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद तालाब से मृत बच्चे का शव निकाला गया है। मासूम बच्चें की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
पिता पंकज कश्यप ने बताया कि शुक्रवार को वह रोजाना की तरह दुकान गया था और पत्नी सपना, मां नन्हीं देवी, पिता रामनाथ घर पर थे। दिन के करीब साढ़े 11 बजे उसका पांच साल का बेटा शिवांशु उर्फ शिवा घर से निकलकर मोहल्ले के बच्चों के साथ तालाब किनारे खेलने चला गया। खेलने के दौरान शिवांशु का अचानक पैर फिसल गया और तालाब में डूब गया।
देर होने पर शिवांशु घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों चिंता हुई और मोहल्ले में तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद तालाब की तरफ जाने पर चप्पलें बाहर पड़ी मिलीं। शक जताने पर परिवार और मोहल्ले के लोगों ने तालाब में तलाश किया। जहां मृत बच्चे का शव मिला। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- बरेली: अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे किसान और छात्र, बोले- युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़
