सहारनपुर: सरकारी अभिलेख गायब करने के आरोप में सहायक लेखाकार निलंबित
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने वर्ष 2010 से लेखा विभाग में कार्यरत इंद्रजीत आनंद को सरकारी अभिलेख गायब करने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया। सिंह ने बताया कि इंद्रजीत पर लगे आरोपों की जांच उप नगर आयुक्त दिनेश यादव करेंगे। नगर आयुक्त के आदेश में कहा …
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने वर्ष 2010 से लेखा विभाग में कार्यरत इंद्रजीत आनंद को सरकारी अभिलेख गायब करने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया। सिंह ने बताया कि इंद्रजीत पर लगे आरोपों की जांच उप नगर आयुक्त दिनेश यादव करेंगे।
नगर आयुक्त के आदेश में कहा गया है कि इंद्रजीत पर कार्यकारिणी समिति के लिपिक का भी कार्यभार है। गत 15 जून को समिति की बैठक थी। उस बैठक के लिए एजेंडा प्रस्तुत ना करने, 13 जून से 15 जून तक अवकाश पर चले जाने, अधिष्ठान लिपिक से अपना अवकाश प्रार्थना पत्र लेकर तीन दिन के अवकाश को ओवर राइटिंग कर एक दिन का करने, बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त किए।
कर्मचारियों के बकाया का भुगतान करने और सरकारी अभिलेख गायब करने आदि का आरोप है। उन्होंने बताया कि इन आरोपों के कारण इंद्रजीत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इन आरोपों की जांच होने तक वह निलंबित रहेंगे।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: नकली शराब बेचने वाला सेल्समैन गिरफ्तार, दुकान भी होगी निलंबित
