किच्छा: महिला ने दबंगों पर लगाया मारपीट का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। दुकान से दिए गए सामान का पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्राम दरऊ निवासी फहीम बेगम पत्नी स्व. अहमद हसन ने बताया कि गांव में किराने की दुकान चलाकर वह अपने बच्चों का …

किच्छा, अमृत विचार। दुकान से दिए गए सामान का पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्राम दरऊ निवासी फहीम बेगम पत्नी स्व. अहमद हसन ने बताया कि गांव में किराने की दुकान चलाकर वह अपने बच्चों का भरण-पोषण करती है।

उसी गांव रिहान पुत्र फिरासत उसकी दुकान से उधार सामान ले जाता है और पैसे नहीं देता है। गुरुवार को भी वह दुकान पर आया दो डिब्बी सिगरेट मांगने लगा। जब महिला ने पिछला उधार देने को कहा तो गाली-गलोज करते हुये घर चला गया। कुछ देर बाद रिहान, इमरान, फैजान, इजहार पुत्र फिरासत व रियासत खान पुत्र अमानत ने दुकान में आकर महिला के साथ मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। महिला का आरोप है कि गल्ले में रखे 1300 रुपये और सिगरेट के पैकेज पॉलीथिन में भरकर ले गये।

संबंधित समाचार