बहराइच: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, नकदी समेत 20 लाख के माल किये पार, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महसी/बहराइच। जिले के गंगापुरवा गांव निवासी ग्रामीण के यहां गुरुवार रात को दिवार फांदकर चोर घर में घुस गए। खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात समेत 20 लाख की चोरी की। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। पुलिस ने मुआयना करने के बाद …

महसी/बहराइच। जिले के गंगापुरवा गांव निवासी ग्रामीण के यहां गुरुवार रात को दिवार फांदकर चोर घर में घुस गए। खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात समेत 20 लाख की चोरी की। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। पुलिस ने मुआयना करने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुरवा निवासी जय सिंह पुत्र दीवान सिंह क्षेत्र के जाने माने काश्तकार हैं। गर्मी अधिक होने के चलते गुरुवार की रात घर की महिलाएं घर के बाहर सो रही थीं। इसी दौरान दीवाला फांदकर चोर घर में घुसे। इसके बाद सभी ने खिड़की तोड़ दी। फिर सभी कमरे गए।

चोरों ने बक्सा तोड़कर तीन महिलाओं के सोने चांदी के जेवरात, पुराने जेवरात, लाखों रुपए नकदी, कपड़ा और बर्तन समेत 20 लाख की संपत्ति चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। जय सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष अनूपमणि त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद फोटोग्राफी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई। उधर इतनी बड़ी चोरी के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और अन्य ग्रामीणों में दहशत है।

पुलिस गश्त पर भी उठाया सवाल

गंगापुरवा गांव से थाने की दूरी महज तीन किलोमीटर है। इसके बाद भी पुलिस की गश्त नहीं हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस के कागजी गश्त पर भी सवाल उठाया। सभी का कहना है कि पुलिस गश्त के लिए आते ही नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:-पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, नौ बाइक के साथ चरस और तमंचा भी बरामद

संबंधित समाचार