मुरादाबाद: दुष्कर्म के आरोपी ने अदालत में किया समर्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी ने शुक्रवार को अदालत में समर्पण कर दिया। उसक पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता 17 दिन से एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी थी। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपने पड़ोस …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी ने शुक्रवार को अदालत में समर्पण कर दिया। उसक पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता 17 दिन से एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी थी।

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपने पड़ोस में ही रहने वाले भाजपा पार्षद के भाई सुधीर, उसकी बहन प्रभा रानी, भाई नरेंद्र कुमार और पार्षद चंद्र शेखर के खिलाफ चार मई को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का कहना था कि उसका सुधीर से 16 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने ब्रजघाट के एक मंदिर में शादी भी कर ली थी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

दोनों ने ही अपने परिजनों को इस संबंध में कुछ नहीं बताया। दो वर्ष बाद युवती गर्भवती हो गई। पता चलने पर सुधीर ने उसका गर्भपात करा दिया। आश्वासन दिया कि जब तक मैं अपने परिजनों को शादी के लिए नहीं मना लेता तब तक दोनों ऐसे ही रहेंगे। पीड़िता का आरोप था कि सुधीर सामाजिक रूप से शादी करने का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसका दो बार गर्भपात भी कराया। वह सुधीर के घर गई तो उसकी मां प्रभा रानी और दोनों बड़े भाइयों नरेंद्र कुमार तथा चंद्र शेखर ने गाली-गलौज करके भगा दिया।

इसके बाद सुधीर भी शादी करने से मुकर गया। मझोला पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश नहीं कर सकी। इस दौरान पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने को लेकर आर्थिक प्रलोभन भी दिया, मगर वह टस से मस नहीं हुई। आरोपी सुधीर के तीन बार गैर जमानती वारंट भी जारी हुए और 82 की कार्रवाई भी हुई मगर पुलिस ने कुछ नहीं किया। तब पीड़िता न्याय के लिए एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी। इसके बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। शुक्रवार को आरोपी ने खुद ही सीजेएम की अदालत में समर्पण कर दिया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: कार्य के लिए स्थान आवंटित करने में देरी पर दो जेई का रोका वेतन

संबंधित समाचार