बिजनौर: शराब पीने से मना किया तो पीट-पीटकर किया अधमरा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। कालागढ़-अफजलगढ़ मार्ग पर स्थित आम के बगीचे के समीप शराब पी रहे हैं युवकों को शराब पीने से मना करना उस समय भारी पड़ गया जब युवकों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाग की रखवाली कर रहे लोगों ने उसे बचाते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर …

बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। कालागढ़-अफजलगढ़ मार्ग पर स्थित आम के बगीचे के समीप शराब पी रहे हैं युवकों को शराब पीने से मना करना उस समय भारी पड़ गया जब युवकों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाग की रखवाली कर रहे लोगों ने उसे बचाते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

शुक्रवार शाम कालागढ़ अफजलगढ़ मार्ग पर आम के बगीचा के समीप छह युवक बैठकर शराब पी रहे थे। आम के बगीचे के आसपास मौजूद नगर के मौहल्ला किला निवासी महमूद उम्र 45 वर्षीय पुत्र मकसूद की निगाह उनपर पड़ गई। मौके पर पहुंचकर उसने युवकों से वहां पर शराब न पीने को लेकर कहा तो इसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसपर युवकों ने महमूद पर हमला कर दिया तथा उसको मारपीट कर अधमरा कर कर दिया। आम के बगीचे में मौजूद लोगों ने महमूद को युवकों के चंगुल से छुड़वाया और सीएचसी अफजलगढ़़ में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। जहां जसपुर ले जाते समय महमूद की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर की आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: डीएम ने किया कंपोस्टिंग प्लांट का निरीक्षण

संबंधित समाचार