ललितपुर: पति ने पत्नी को पहले कुल्हाड़ी से काटा, फिर शव को जलाया, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पत्नी की हत्या कर शव को जलाकर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि थाना बानपुर में पत्नी की हत्या के आरोपी पति मुलू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बानपुर थाना …

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पत्नी की हत्या कर शव को जलाकर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि थाना बानपुर में पत्नी की हत्या के आरोपी पति मुलू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बानपुर थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पत्नी की हत्या कर शव को जलाकर फरार हुए तेरा गांव निवासी मुलू कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और इसके बाद पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुट गयीं थी। इस बीच थानाध्यक्ष बानपुर ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम तेरा तिराहा मोड के पास घेरा बंदी कर मुलु को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पत्नी सपना से एक लाख रूपये दहेज के मांग रहा था। जब उसने नहीं दिये तो उसे पत्नी सपना का कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और शव को जलाकर अपने बच्चो मोहिनी (2)वर्ष व पुत्र मोहित (1) को साथ ले गया ।

बच्चों को उसने अपनी बहन लक्ष्मी निवासी ग्राम लरगन थाना महरौनी के यहां सुरक्षित छोड़ दिया। अपने घर वापस आकर कही भागने की फिराक मे था कि तभी पुलिस ने पकड लिया गया। हत्या मे प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी की अभियुक्त की निशादेही पर बरामद करली गयी है। अभियुक्त को न्यायालय मे पेश किया गया जहां से न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-झांसी पुलिस ने छह घंटे के भीतर तीन शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार