पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना- रविंद्र जडेजा को टी-20 वर्ल्डकप में जगह मिलना मुश्किल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इस बार टी-20 वर्ल्डकप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है, उससे पहले टीम इंडिया को कई टी-20 मैच और सीरीज खेलनी है। टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया क्या होगी, इसपर अब मंथन शुरू होने लगा है। कई पूर्व क्रिकेटर अपनी राय रख रहे हैं। अब एक संजय मांजरेकर का मानना है कि …

नई दिल्ली। इस बार टी-20 वर्ल्डकप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है, उससे पहले टीम इंडिया को कई टी-20 मैच और सीरीज खेलनी है। टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया क्या होगी, इसपर अब मंथन शुरू होने लगा है। कई पूर्व क्रिकेटर अपनी राय रख रहे हैं। अब एक संजय मांजरेकर का मानना है कि रविंद्र जडेजा को टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया में जगह मिलना काफी मुश्किल है।

संजय मांजरेकर का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में दिनेश कार्तिक ने दिखाया है कि वह टीम इंडिया के लिए नंबर छह या सात नंबर पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं। टी-20 इंटरनेशनल में हाल के दिनों में उन्होंने जो इम्पैक्ट क्रिएट किया है, वह शानदार है। पूर्व क्रिकेटर बोले कि रविंद्र जडेजा जैसे ऑलराउंडर के लिए टीम में जगह पाना मुश्किल होगा, जबकि अक्षर पटेल जैसे प्लेयर इसमें आगे निकल सकते हैं।

मांजरेकर अपनी बात को और मजबूत आधार देते हुए कहा कि अब हार्दिक पांड्या वापस आ गए हैं, दिनेश कार्तिक भी हैं और फिर मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत भी हैं। लेकिन, अगर रविंद्र जडेजा की बात करें तो वह इतनी आसानी से इस जगह को नहीं छोड़ेंगे। आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा के लिए पिछले कुछ दिन बेहतर नहीं गए हैं। आईपीएल में बतौर सीएसके कप्तान उनका प्रदर्शन औसत था, बल्लेबाज-बॉलर के रूप में भी वह चमक नहीं पाए थे इसके बाद रवींद्र जडेजा टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अब उन्हें इंग्लैंड दौरे से काफी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें : जिस पाकिस्तानी अंपायर पर बीसीसीआई ने लगाया था बैन, अब लाहौर के बाजार में बेच रहा जूते

संबंधित समाचार