महाराष्ट्र में सियासी संकट: शिंदे कैंप के नेताओं की बैठक, आ सकता है राजनीतिक भुचाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में सियासी संकट बरकरार है। और राजनीतिक का बाजरा गर्म है। एकनाथ शिंदे  के बागी तेवर की वजह से एमवीए सरकार पर संकट के बाद तो छाए ही हैं साथ ही पार्टी टूटने की कगार पर है। इस बीच एकनाथ शिंदे ने आज अपने समर्थक विधायकों की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक …

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में सियासी संकट बरकरार है। और राजनीतिक का बाजरा गर्म है। एकनाथ शिंदे  के बागी तेवर की वजह से एमवीए सरकार पर संकट के बाद तो छाए ही हैं साथ ही पार्टी टूटने की कगार पर है। इस बीच एकनाथ शिंदे ने आज अपने समर्थक विधायकों की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक दोपहर 2 बजे ये बैठक बुलाई गई है। एक बजे शिवसेना भवन में पदाधिकारियों की बैठक के बाद शिवसेना का क्या स्टैंड होगा उस पर चर्चा की जाएगी।

माना जा रहा है कि पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद निलंबन को लेकर अगर पार्टी में कोई फैसला हुआ तो आगे की रणनीति के तहत डिप्टी स्पीकर के जरिये निलंबन का नोटिस दिया जा सकता है। साथ ही 2 तिहाई विधायको के समर्थन के बाद अगला मूव क्या हो उस पर भी चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र में सियासी उठापटक: शिवसेना के बागी विधायकों पर एक्शन की तैयारी, सरकार नहीं अब पार्टी को बचाने में जुटे उद्धव ठाकरे

 

संबंधित समाचार