प्रैक्टिस मैच में मोहम्मद शमी की रफ्तार, रविंद्र जडेजा की फिरकी ने लीसेस्टरशायर के बल्लेबाजों को घुमाया
नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत लिसेस्टरशायर के खिलाफ खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच से हुई है। इस मुकाबले में इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह लिसेस्टशायर की ओर से खेल रहे हैं। प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, खासकर …
नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत लिसेस्टरशायर के खिलाफ खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच से हुई है। इस मुकाबले में इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह लिसेस्टशायर की ओर से खेल रहे हैं। प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, खासकर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कहर बरपाया है। बता दें कि एक जुलाई से भारत-इंग्लैंड का टेस्ट खेला जाना है।
Innings Break! @imjadeja & @MdShami11 pick 3 wickets each. ??#TeamIndia bowl out Leicestershire for 244 in the practice match.
Pic Courtesy: @leicsccc pic.twitter.com/k5c6a8YzNC
— BCCI (@BCCI) June 24, 2022
टीम इंडिया के बॉलर्स ने लीसेस्टरशायर को 244 पर ही ऑलआउट कर दिया। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने विकेट झटके। मोहम्मद शमी ने यहां तीन विकेट लिए। वहीं मोहम्मद शमी ने ही लीसेस्टरशायर की ओर से खेल रहे चेतेश्वर पुजारा का विकेट भी लिया। मोहम्मद शमी के अलावा रविंद्र जडेजा ने यहां तीन विकेट निकाले, जिसमें ऋषभ पंत (76 रन) का विकेट भी शामिल था। रवींद्र जडेजा चोट के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं, वह चोट के चलते आईपीएल के बीच से ही बाहर हो गए थे।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन
- मोहम्मद शमी- 12 ओवर, 42 रन, 3 विकेट
- रवींद्र जडेजा- 8 ओवर, 28 रन, 3 विकेट
- मोहम्मद सिराज- 11 ओवर, 46 रन, 2 विकेट
- शार्दुल ठाकुर- 16 ओवर, 71 रन, 2 विकेट
बता दें कि टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग की थी और 246 का स्कोर बनाया था। भारत की ओर से सबसे ज्यादा एस. भरत ने 70 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा विराट कोहली ने 33, कप्तान रोहित शर्मा ने 25 रनों की पारी खेली थी।
That's Stumps on Day 2 of the practice match. #TeamIndia post 80/1 on the board in the second innings before the close of play, with @KonaBharat (31) & @Hanumavihari (9) in the middle. @ShubmanGill, meanwhile, scored a quickfire 38.
?: @leicsccc pic.twitter.com/vfML9Ul9wj
— BCCI (@BCCI) June 24, 2022
भारत की स्थिति मजबूत
दूसरी पारी में भारतीय टीम को 82 रनों की बढ़त रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली पारी में 8 विकेट पर 246 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इसके बाद लिसेस्टरशायर टीम को 244 रनों पर ही समेट दिया। इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी में दो रनों की बढ़त हासिल की थी। मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 80 रन बनाए। हनुमा विहारी (9) और श्रीकर भरत (31) नाबाद हैं।
वॉर्मअप मैच के लिए दोनों टीमें
भारतीय टीम रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।
लिसेस्टरशायर टीम: सैम इवांस (कप्तान), रेहान अहमद, सैम बेट्स (विकेटकीपर), नैट बॉउली, विल डेविस, जोय इविसन, लुइस किम्बेर, अबि सकंदे, रोमन वॉकर, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।
ये भी पढ़ें : पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना- रविंद्र जडेजा को टी-20 वर्ल्डकप में जगह मिलना मुश्किल
