बाराबंकी: गोद लिए विद्यालय पहुंचे नोडल अधिकारी, शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया
बाराबंकी। जिले के नोडल अधिकारी शंभू शरण में त्रिवेदीगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भागी खेड़ा को गोद लिया है। वह इस स्कूल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और स्मार्ट बनाने के लिए तो प्रयासरत हैं ही। शनिवार को उन्होंने यहां पहुंचकर विद्यालय के छात्रों को स्वयं पढ़ाया। उनके सामान्य ज्ञान और शिक्षा की गुणवत्ता परखी। …
बाराबंकी। जिले के नोडल अधिकारी शंभू शरण में त्रिवेदीगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भागी खेड़ा को गोद लिया है। वह इस स्कूल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और स्मार्ट बनाने के लिए तो प्रयासरत हैं ही। शनिवार को उन्होंने यहां पहुंचकर विद्यालय के छात्रों को स्वयं पढ़ाया। उनके सामान्य ज्ञान और शिक्षा की गुणवत्ता परखी। शंभू शरण ऐसे पहले अधिकारी हैं जो अपने गोद लिए विद्यालय पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने जिले के जिला अधिकारी सहित सभी राजपत्रित अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल गोद लेने का आदेश जारी किया है। जिसके क्रम में जिले के नोडल अधिकारी शंभू शरण गोद लिए विद्यालय का निरीक्षण कर स्कूल को स्मार्ट और सुविधा युक्त बनाने में जुट गए हैं। जिले में त्रिवेदीगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भागी खेड़ा को जिले के नोडल अधिकारी शंभू शरण में गोद लिया है।
गोद लेने के बाद से ही नोडल अधिकारी इस विद्यालय पर खासा ध्यान बनाए हुए हैं। जिसको लेकर आज उन्होंने विद्यालय पहुंचकर यहां के कमरों को स्मार्ट रूम में तब्दील कराया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों को स्वयं भी पढ़ाया। इसके साथ ही शंभू शरण जिले के अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए उदाहरण बन गए हैं।
पढ़ें-आगरा : निरीक्षण में दिखी खामियां, कहीं शिक्षक तो कहीं बच्चे मिले गायब
