बरेली: पिता की डांट से नाराज युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, रेलवे लाइन की तरफ दौड़ा, GRPF के जवानों ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली में पिता की डांट से नाराज होकर एक युवक ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। घर का दरवाजा बाहर से बंद कर रेलवे लाइन की तरफ दौड़ पड़ा। रेलवे लाइन पर दौड़ता देख जीआरपी के जवानों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। …

बरेली,अमृत विचार। बरेली में पिता की डांट से नाराज होकर एक युवक ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। घर का दरवाजा बाहर से बंद कर रेलवे लाइन की तरफ दौड़ पड़ा। रेलवे लाइन पर दौड़ता देख जीआरपी के जवानों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। घटना शनिवार सुबह की है। थाना कैंट के चनेटी में रहने वाले ओमप्रकाश का 16 वर्षीय बेटा प्रियांश सिंह हाई स्कूल का छात्र है। पिता के द्वारा बार-बार पढ़ाई करने का दबाव बनाने से वह नाराज हो गया उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया और पटरी के ऊपर दौड़ने लगा।

युवक को पटरी पर दौड़ता देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। इसी बीच स्टेशन पर तैनात जीआरपी के सिपाही शोएब चौधरी व मोहम्मद फरमान युवक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े कुछ देर में युवक को सकुशल पटरी से नीचे किया गया। इसी बीच युवक के पिता ओमप्रकाश भी कैंट स्टेशन पर पहुंच गए युवक ने पुलिस को बताया कि पिता की डांट व पढ़ाई करने के दबाव से तंग आकर आत्महत्या करने जा रहा था। पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: झुमका चौराहे पर सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, बच्चे की मौत

संबंधित समाचार