मुरादाबाद : स्मार्ट सिटी मिशन के सात वर्ष पूरे, नागरिकों को दी परियोजनाओं की जानकारी
मुरादाबाद,अमृत विचार। स्मार्ट सिटी मिशन लिमिटेड के सात साल पूरा होने पर शनिवार को पीलीकोठी स्थित नगर आयुक्त के शिविर कार्यालय परिसर में बने एकीकृत कंट्रोल एंड कमांड सेंटर भवन का नागरिकों को भ्रमण कराकर उन्हें विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी गई। नगर आयुक्त व मुरादाबाद स्मार्ट सिटी मिशन के सीईओ संजय चौहान ने बताया …
मुरादाबाद,अमृत विचार। स्मार्ट सिटी मिशन लिमिटेड के सात साल पूरा होने पर शनिवार को पीलीकोठी स्थित नगर आयुक्त के शिविर कार्यालय परिसर में बने एकीकृत कंट्रोल एंड कमांड सेंटर भवन का नागरिकों को भ्रमण कराकर उन्हें विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी गई। नगर आयुक्त व मुरादाबाद स्मार्ट सिटी मिशन के सीईओ संजय चौहान ने बताया कि मुरादाबाद नगर निगम का चौथे चरण में स्मार्ट सिटी में चयन हुआ था। इसमें 37 परियोजनाओं को मंजूरी मिलने पर शहर को स्मार्ट बनाने का काम चल रहा है।
लोगों को मिल रहा इन योजनाओं का लाभ
स्मार्ट सिटी के नोडल टीएन मिश्र ने बताया कि 37 में से सात परियोजना पूरी हो चुकी हैं। इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट पार्क, नगरीय क्षेत्र में 24 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट व डिजिटल क्लास रूम, सोलर हाईमास्ट लाइट, वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन, करियर मित्र वेबसाइट, सरकारी भवनों पर सोलर रूफ टाप परियोजना पूरी हो चुकी है। जिनका लाभ नागरिकों को मिल रहा है। अधिकारियों ने वर्तमान में क्रियाशील परियोजनाओं के बारे में भी नागरिकों को जानकारी दी।
ये लोग रहे मौजूद
मौके पर अपर नगर आयुक्त द्वितीय अनिल सिंह, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर, प्रभारी प्रवर्तन दल एसके शाही, स्मार्ट सिटी मिशन के मुख्य अभियंता अनिल मित्तल, नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश कुमार सचान, चीफ फाइनेंस एंड एकाउंट आफिसर सौरभ बंसल, मणिशंकर त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह, अभिषेक, मान बहादुर, सुनील द्विवेदी, जियाउल हक आदि मौजूद रहे।
बड़े प्रोजेक्ट पर तेजी से करना होगा काम
मुरादाबाद। मुरादाबाद का स्मार्ट सिटी योजना में चौथे चरण में चयन किया गया था। इससे जिले में योजना के तहत चल रहे 37 प्रोजेक्ट में से अभी 30 पर काम चल रहा है। हालांकि जो कार्य अधूरे हैं वह महत्वपूर्ण और बड़े प्रोजेक्ट हैं। इन कार्यों में तेजी से ही शहर तो स्मार्ट होगा ही रैंकिंग में भी सुधार होगा। क्योंकि अभी जिले की प्रदेश के स्मार्ट शहरों में छठवीं रैंक है। बड़े प्रोजेक्ट में पीलीकोठी स्थित एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम, फ्री सिटीजन वाई फाई स्टेशन, जलापूर्ति नेटवर्क के लिए स्मार्ट मीटरिंग, ऊर्जा की बचत और स्ट्रीट वेंडर्स के सामाजिक स्तर में सुधार के लिए सोलर लालटेन योजना आदि परियोजना पर अभी काम चल रहा है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कोरोना का फिर बढ़ा खतरा, 19 मरीजों का लिया गया सैंपल
