गोरखपुर: भाजपा ने मनाया काला दिवस, किया गया लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी, गोरखपुर इकाई द्वारान शनिवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अध्यक्षता में काला दिवस मनाते हुए लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गयाl मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी ने तानाशाही रवैया …
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी, गोरखपुर इकाई द्वारान शनिवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अध्यक्षता में काला दिवस मनाते हुए लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गयाl
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश पर “आपात काल” थोपकर घोर बर्बरता दिखाया था। आपातकाल का विरोध करने वाले सभी विपक्षी दलों के लोगों को जेल में ठूँसकर अमानुषिक यातनायें दी गयीं। ये दिन लोकतन्त्र के इतिहास में सदैव काला दिवस के रूप में याद रखा जायेगा और वर्तमान ही नहीं, आने वाली पीढ़ियाँ भी काँग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगी।
मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी गयी
तत्कालीन अत्याचारी, पापाचारी सरकार ने जबरदस्ती पुरुषों की नसबन्दी करायी। 21 महीने आपात काल में सरकार के विरोध में लिखने पर मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी गयी, इन्दिरा सरकार ने देश के संविधान की पूरी धज्जियाँ उड़ा दीं, विरोध के हर आवाज को रौंदा गया। उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र रक्षक सेनानियों का आन्दोलन तत्कालीन काँग्रेसी सरकार को उखाड़ फेंकने में नींव का पत्थर साबित हुआ और आम चुनाव में काँग्रेस की बुरी हार हुई।
भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि लोकतन्त्र की रक्षा के लिये अनेकों राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों को जेल की सलाखों पीछे धकेलना तत्कालीन काँग्रेस सरकार की घोर तानाशाही थी। देश उस आपातकाल को कभी नहीं भूलेगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामन्त्री सबल सिंह पालीवाल ने किया।
इन लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के हुआ सम्मान
शेषनाथ सिंह, सत्यव्रत सिंह, बलदेव यादव, गुलाब दत्त ,रामजी गुप्ता लेखपाल, कृष्ण हरी गुप्ता, मटरू यादव, बाल गोविंद भारती, रविंद्र प्रसाद सिंह, जवाहर सिंह, रणधीर सिंह, अभिमन्यु सिंह, रामनयन सिंह, श्रीमती राधिका सिंह, रघुवंश शाही, रम्भा देवी, नागेन्द्र सिंह।
कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, डीसीएफ चेयरमैन गुलाब रध्वज सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, मनोज कुमार शुक्ल, जगदीश चौरसिया, हरिकेश राम त्रिपाठी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा० बच्चा पाण्डेय नवीन,जिला मीडिया प्रभारी के.एम.मझवार, जिला संयोजक आईटी विभाग इंद्र कुमार निगम मौजूद थे।
पढ़ें-राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय पर हमले के खिलाफ इंडियन यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
