अयोध्या: सांसद ने लाभार्थियों को बांटे घरौनी के प्रमाणपत्र
अयोध्या। स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित घरौनी के डिजिटल वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने तीन ग्राम पंचायतों के दो दर्जन से अधिक लाभार्थियों को घरौनी प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। …
अयोध्या। स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित घरौनी के डिजिटल वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने तीन ग्राम पंचायतों के दो दर्जन से अधिक लाभार्थियों को घरौनी प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।
पहली बार ग्रामीणों को आवासीय अधिकार देने की इस योजना के तहत लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन भी सुना। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यहां तीन ग्राम पंचायतों के लोगों को बुलाया गया था, जिन्हें प्रमाणपत्र दिया गया। उन्होंने बताया कि घरौनी में अब तक जितने भी लाभार्थियों की सूची बनी है सभी को प्रमाणपत्र दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर पूरे प्रदेश में करीब 11 लाख लोगों को प्रमाणपत्र दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी भविष्य पर इस पर लोन भी ले सकेंगे और अन्य काम भी कर सकेंगे। इस मौके पर प्रशिक्षु एसडीएम दिव्या, एसडीएम सदर रामकुमार शुक्ला, तहसीलदार सदर राजकुमार पांडेय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
