अमेरिकी थल सेना के जवानो‍ं ने सैन्य टुकड़ी पर हमले की साजिश रचने का गुनाह कबूला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयार्क। अमेरिकी थल सेना के एक सैनिक ने 2020 में एक हमले के जरिये अपनी सैन्य टुकड़ी के सदस्यों की हत्या की साजिश रचने का अपराध स्वीकार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लुइसविले,केनटकी के रहने वाले एथन फेलन मेलजर (24) ने बताया कि वह एक समूह की ओर से इस हमले को अंजाम …

न्यूयार्क। अमेरिकी थल सेना के एक सैनिक ने 2020 में एक हमले के जरिये अपनी सैन्य टुकड़ी के सदस्यों की हत्या की साजिश रचने का अपराध स्वीकार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लुइसविले,केनटकी के रहने वाले एथन फेलन मेलजर (24) ने बताया कि वह एक समूह की ओर से इस हमले को अंजाम देना चाहता था जो पश्चिमी सभ्यता को नष्ट करने के लिए हिंसा को बढ़ावा देता है।

मेलजर ने मैनहट्टन संघीय अदालत में अपना अपराध स्वीकार किया। मामले में अगले साल छह जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। अमेरिकी सैनिकों की हत्या की कोशिश करने, आतंकवादियों की मदद करने की कोशिश करने और राष्ट्रीय रक्षा सूचना साझा करने का अपराध स्वीकार करने को लेकर उसे 45 साल की कैद की सजा हो सकती है। अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, संघीय अधिकारियों ने कहा कि मेलजर दिसंबर 2018 में सेना में शामिल होने से पहले एक कट्टरपंथी हिंसक समूह का सदस्य था जिसे ‘ऑर्डर ऑफ नाइन एंज्ल्स’ या 09ए के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:- आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को उबारने में मदद करेगा यूरोपीय संघ

संबंधित समाचार