सहारनपुर : लाखों रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को पुलिस ने एक महिला तस्कर को लगभग 40 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि थाना कोतवाली देहात पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार में लिप्त महिला अभियुक्त को …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को पुलिस ने एक महिला तस्कर को लगभग 40 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि थाना कोतवाली देहात पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार में लिप्त महिला अभियुक्त को दादा पीर के पास बने कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 395 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गयी है।

तोमर ने बताया कि नशे के कारोबार में लिप्त शातिर नशा तस्करों की गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में थाना कोतवाली देहात पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सहारनपुर में थाना सदर बाजार स्थित इन्दिरा कालोनी की निवासी सोनम पत्नी कासिम को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जायेगा।

पढ़ें-अयोध्या: फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, दो साल से चल रही थी फरार

संबंधित समाचार