पौड़ी: बिना प्रोटोकॉल अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पौड़ी, अमृत विचार। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आजकल अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। स्वास्थ्य मंत्री पीपीपी मोड पर चल रहे जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे, जिसकी जानकारी प्रशासन को नहीं थी। स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण से प्रशासन के हाथ पैर फूल गये। कैबिनेट मंत्री का …

पौड़ी, अमृत विचार। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आजकल अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। स्वास्थ्य मंत्री पीपीपी मोड पर चल रहे जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे, जिसकी जानकारी प्रशासन को नहीं थी। स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण से प्रशासन के हाथ पैर फूल गये।

कैबिनेट मंत्री का औचक निरीक्षण शनिवार सुबह पौड़ी के जिला अस्पताल में हुआ। काबीना मंत्री के निरीक्षण की जानकारी जिला प्रशासन तक को नहीं थी। स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने जिला अस्पताल में आपातकालीन सेवा कक्ष, डिजिटल एक्सरे रूम, सीटी स्कैन, औषधि वितरण केन्द्र, जनरल ओपीडी, नवजात शिशु वार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।

अस्पताल में निर्माणाधीन डायलिसिस केन्द्र की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डायलिसिस केन्द्र के बन जाने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा तथा उन्हें डायलिसिस के लिए बड़े शहरों में नही जाना पडे़गा।
इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री ने पाबौ में निर्माणाधीन छात्रावास भवन व खेल स्टेडियम में कार्यो का जायजा लिया।

इसके अलावा पैठाणी में निर्माणाधीन टैक्सी पार्किग का निरीक्षण किया। कहा कि टैक्सी पार्किग बन जाने से पैठाणी में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। कहा कि श्रीनगर विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, सड़को के निर्माण में तेजी आने से लोग गांवों में ही स्वरोजगार को अपना कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रहे है।

संबंधित समाचार