बाराबंकी: पुरानी रंजिश में जमकर चले ईंट-पत्थर, छह लोग घायल, अट्ठारह गिरफ्तार
राम सनेही घाट/बाराबंकी। राम सनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात में दो पक्षों में जमकर दोनों तरफ से चले ईट पत्थर और लाठी-डंडों में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को इस मामले को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की गई। जिसे नाकाम …
राम सनेही घाट/बाराबंकी। राम सनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात में दो पक्षों में जमकर दोनों तरफ से चले ईट पत्थर और लाठी-डंडों में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को इस मामले को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की गई। जिसे नाकाम कर पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
कोतवाली अन्तर्गत ग्राम सभा गाजीपुर निवासी मोहसिना पत्नी निसार रात को शौच के लिये जा रही थी। तभी गांव के ही अबू जैद पुत्र अतीक अपने साथियों के साथ टार्च मारकर भद्देभद्दे कमेंट करने शुरू कर दिया। मोहसिना ने जब इसका विरोध किया। तो अपने दोस्त व परिवार वालों के संग शौच करते वक्त मो. वकील, मो. अफजाल, जोहरा बानो, मो. शकील, मो. उस्मान, मो. सद्दाम, मो. फहीम, मो. अरसद के साथ गाली गलौज देकर मारने लगा।
तभी झगड़ा देख गांव के ही पड़ोस के रहने वाली आरती शर्मा, सोनू शर्मा,अरुण शर्मा,मोनू शर्मा,दीपक,संतलाल सियालली बचाने पहुंची तो विपक्षी इस झगड़े को हिदू मुस्लिम करने लगे ।एक दूसरे में कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों में देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। सुबह पुन: इसी मामले को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
यह पथराव और मारपीट जब सांप्रदायिक रूप लेने लगी तो लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ राम सनेही घाट रघुवीर सिंह, कोतवाल विनोद बाबू मिश्र, हथौन्धा चौकी इंचार्ज आलोक सिंह दलबल के साथ जा कर दोनों पक्षों को समझाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा कर प्राथमिक उपचार कराया गया। दोनों पक्षों के द्वारा दिए गए तहरीर के बाद पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस इस मामले में डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मोहसिना पत्नी निसार मुस्लिम महिला शौच के लिये गई थी ।उसी के समुदाय के लोगो ने उससे छेड़खानी व टार्च की रोशनी दिखा दिखा कर परेशान किया । विवाद को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की गई। जिसे नाकाम कर दिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है…रघुवीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक रामसनेहीघाट।
यह भी पढ़ें:-संभल: पुरानी रंजिश के चलते खेत पर सो रहे अधेड़ की लाठी से पीटकर की हत्या
