ग्रामीणों तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ: खंड विकास अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। विकासखंड स्तर के समस्त जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी आपस मे सामंजस्य स्थापित कर गांव के विकास के लिए संचालित योजनाओं को अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाए। विकास खंड अंतर्गत कराए गए कार्यों में गुणवत्ता शासनादेश व भौगोलिक स्थिति का अनुपालन कड़ाई से कराया जाए। यह बात खंड विकास अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने …

बाराबंकी। विकासखंड स्तर के समस्त जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी आपस मे सामंजस्य स्थापित कर गांव के विकास के लिए संचालित योजनाओं को अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाए। विकास खंड अंतर्गत कराए गए कार्यों में गुणवत्ता शासनादेश व भौगोलिक स्थिति का अनुपालन कड़ाई से कराया जाए। यह बात खंड विकास अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने विकासखंड रामनगर के सभागार में आयोजित ग्राम प्रधानों की पंचायत बैठक के दौरान कही।

उन्होंने आगे कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सभी की है। सभी जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य गरीब और शोषित लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिसे हमें बड़ी सरलता से धरातल पर उतारना है। सभी गांवो में जल निकासी, सड़क, प्रकाश,स्वच्छ पेयजल,साफ सफाई, शिक्षा का सुंदर माहौल, पर्यावरण नियंत्रण आदि कार्य बेहतर ढंग से कराए जाएं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि काफी समय से मनरेगा की सामग्री का पैसा नहीं आया है।

जिससे कार्य करने में समस्याएं हो रही है। इसके साथ ही कुछ ग्राम पंचायतों में ग्राम निधि कम होने के चलते भी कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। इस पर बीडीओ ने सभी ग्राम प्रधानों की शिकायतें दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान संघ जिला अध्यक्ष, प्रधान संघ राम नगर महामंत्री चंद्र मोल मिश्रा ग्राम प्रधान सभाजीत सिंह, ग्राम प्रधान सुनील यादव, ग्राम प्रधान दिलीप रावत सहित सैकड़ों की संख्या में जिन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी : खंड विकास अधिकारी से अभद्रता करना शख्स को पड़ा मंहगा, दर्ज हुआ मुकदमा

संबंधित समाचार