बाराबंकी: घर में घुसकर युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
फतेहपुर/बाराबंकी। क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में अकेले सो रही यूपी के साथ एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती शुक्रवार की रात घर में अकेले सो रही थी। …
फतेहपुर/बाराबंकी। क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में अकेले सो रही यूपी के साथ एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती शुक्रवार की रात घर में अकेले सो रही थी। परिवार के अन्य लोग घर से थोड़ी दूर छप्पर के नीचे लेटे हुए थे।
आरोप है कि उसी गांव का निवासी शाहरुख घर में घुस गया। आरोपी युवक ने जबरन युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाया तो युवक मौके से फरार हो गया। युवती ने आप बीती अपने परिजनों को बताई। पीड़िता ने आरोपी युवक के विरुद्ध कोतवाली के तहरीर दी।
जिसपर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के साथ आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद: दुष्कर्म के आरोपी ने अदालत में किया समर्पण
