स्वामित्व योजना से गांव के लोगों की बदलेगी तकदीर: सांसद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘‘स्वामित्व योजना’’ के अन्तर्गत तैयार किये गये ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) के डिजिटल एवं भौतिक अभिलेखों के वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सहित समस्त तहसीलों के सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गोंड, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा …

बहराइच। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘‘स्वामित्व योजना’’ के अन्तर्गत तैयार किये गये ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) के डिजिटल एवं भौतिक अभिलेखों के वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सहित समस्त तहसीलों के सभागार में सजीव प्रसारण किया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गोंड, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, मुख्य राजस्व अधिकारी अवघेश कुमार मिश्रा के साथ तहसील सदर में शुभारंभ किया गया। बहराइच के 7 ग्रामों के 113 लोगों को घरौनी का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सांसद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गॉव की तस्वीर व लोगों की तकदीर बदलने का कार्य कर रहे हैं। गॉधी जी के ग्राम स्वराज व पंड़ित दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सपने को साकार करने का कार्य केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका हक दिलाये जाने के उद्देश्य से आवास, गैस कनेक्शन, बिजली, पानी, सड़क, शौचालय, खाद्यान्न के साथ-साथ जनस्वास्थ्य को दृष्टिगत रखरते हुए अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में ‘‘स्वामित्व योजना’’ के सहारे ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) भी तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी ग्रामों में ग्रामीण आबादी के भवन मालिकों को भवन का स्वामित्व कार्ड बनाने, सम्पत्ति रजिस्टर बनाने, सम्पत्ति कर वसूली, ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा आबादी से सम्बन्धित विवादों को जड़ से समाप्त करने का काम सरकार कर रही है।

डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि जनपद के प्रत्येक ग्रामीण ग्राम की आबादीयुक्त भूमि के भवनों के मालिकों को स्वामित्व देते हुए घरौनी (आबादी की खतौनी) बनायी जायेगी तथा आबादी का अद्यतन भू-चित्र भारत सरकार के भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से ड्रोन मैपिंग के माध्यम से तैयार करने व पंचायतीराज विभाग द्वारा ग्राम के सम्पत्ति रजिस्टर में अंकित करने व सम्पत्ति रजिस्टर का अद्यतन तैयार किया जायेगा। कार्यक्रम में सात ग्राम पंचायतों के 113 लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद रहे।

713 ग्राम पंचायत में हुआ ड्रोन सर्वे

डीएम ने बताया कि जनपद में स्वामित्व योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण के 713 राजस्व ग्रामो में ड्रोन सर्वेक्षण किया जा चुका है, जिसमें अब तक 374 राजस्व ग्रामों में घरौनी वितरण का कार्य सम्पन्न हो चुका है। इसके अन्तर्गत लगभग 1,73.837 परिवार लाभान्वित हो चुके है। शेष 401 राजस्व ग्रामों में 31 दिसम्बर 2022 तक ड्रोन सर्वे पूर्ण कर लिया जायेगा। डीएम ने बताया कि तहसील सदर के 79 ग्रामों में तहसील नानपारा के 130 ग्राम, कैसरगंज के 110, महसी के 55 राजस्व ग्रामों में घरौनी का वितरण किया जा चुका है। तहसील पयागपुर व मिहींपुरवा में भी ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। अब तक तहसील पयागपुर में 72 व मिहीपुरवा के 37 राजस्व ग्रामों में ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच बोलीं सांसद नवनीत राणा, राज्य में लागू हो “राष्ट्रपति शासन”

संबंधित समाचार