मुरादाबाद: निर्माणाधीन शादी हॉल पर चला एमडीए का बुलडोजर
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को ताजपुर में बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे शादी हॉल को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। एमडीए की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। कटघर थानाक्षेत्र के ताजपुर में खालिद बिना नक्शे के शादी हॉल का निर्माण करा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को ताजपुर में बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे शादी हॉल को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। एमडीए की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
कटघर थानाक्षेत्र के ताजपुर में खालिद बिना नक्शे के शादी हॉल का निर्माण करा रहा था। इसकी जानकारी मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी को हुई तो उन्होंने अधिकारियों से शादी हॉल का निर्माण कराने वाले को नोटिस भेजकर निर्माण रुकवाने के लिए कहा। इसके बाद एमडीए अधिकारियों ने नोटिस भेज दिया। लेकिन, निर्माणकर्ता ने निर्माण नहीं रोका। इसके बाद एमडीए ने मौके पर जाकर निर्माणाधीन शादी हॉल पर सील लगा दी और निर्माणकर्ता खालिद से एमडीए से नक्शा पास कराकर निर्माण कराने को कहा, लेकिन खालिद ने एमडीए की सील तोड़कर दोबारा से निर्माण कराना शुरू करा दिया।
जिस पर एमडीए उपाध्यक्ष ने बिना नक्शे के निर्माण हो रहे शादी हॉल को ध्वस्त कराने के आदेश दिए। इस पर शनिवार को एमडीए की टीम ने दो बुलडोजर लेकर शादी हॉल को ध्वस्त करा दिया। एमडीए उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि आप लोग कहीं भी निर्माण कराने से पहले एमडीए से नक्शा पास करा लें, अन्यथा बिना नक्शा के निर्माण कराने पर ध्वस्त की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: साइबर थाने ने वापस कराए शिक्षिका के 1.94 लाख
