रामपुर उपचुनाव : तीसरे राउंड तक भाजपा के घनश्याम आगे रहे, चौथे राउंड में सपा के आसिम राजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में यहां समाजवादी पार्टी के आसिम राजा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के बीच सीधी टक्कर हो रही है। शुरूआती तीन राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाई थी। लेकिन चौथे राउंड से भाजपा पिछड़ने लगी है सपा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी है। मतगणना …

रामपुर,अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में यहां समाजवादी पार्टी के आसिम राजा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के बीच सीधी टक्कर हो रही है। शुरूआती तीन राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाई थी। लेकिन चौथे राउंड से भाजपा पिछड़ने लगी है सपा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी है। मतगणना शांति पूर्वक चल रही है।

लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड में भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 361 मतों से आगे रहे। घनश्याम सिंह लोधी को पहले राउंड में 10990 जबकि सपा के प्रत्याशी आसिम राजा को 10629 वोट मिले। दूसरे राउंड में भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 1958 मतों से आगे हुए। दूसरे राउंड में सपा के प्रत्याशी आसिम राजा को 10628 जबकि भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 12586 वोट मिले।

तीसरे राउंड में सपा के आसिम राजा को 10325 जबकि भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को 13221 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी 2896 वोटों से आगे थे। चौथे राउंड में सपा प्रत्याशी आसिफ राजा को 13792 और भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 9137 वोट मिले सपा के आशिक राजा 4655 वोटों से आगे हो गए। पांचवें राउंड में सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 12849 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 10592 वोट मिले सपा के प्रत्याशी आसींद राजा 2257 वोटों से आगे हैं।

ये भी पढ़ें : UP Lok Sabha By Election Result : रामपुर लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी, बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर

संबंधित समाचार