मुरादाबाद : शिवसेना ने एकनाथ शिंदे के विरोध में किया प्रदर्शन
मुरादाबाद,अमृत विचार। रविवार को शिव सैनिकों ने जिला प्रमुख डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन कर एकनाथ शिंदे का कड़ा विरोध करते हुऐ पक्ष प्रमुख शिवसेना एवं मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार को एक ज्ञापन भेजा। जिसमें जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि मुरादाबाद के शिव सैनिक तन,मन,धन से आपके …
मुरादाबाद,अमृत विचार। रविवार को शिव सैनिकों ने जिला प्रमुख डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन कर एकनाथ शिंदे का कड़ा विरोध करते हुऐ पक्ष प्रमुख शिवसेना एवं मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार को एक ज्ञापन भेजा। जिसमें जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि मुरादाबाद के शिव सैनिक तन,मन,धन से आपके साथ थे हैं और मरते दम तक साथ रहेंगे।
उन्होंने कहा कि ईडी और सीवीआई के डर से एकनाथ शिंदे शिवसेना से गद्दारी कर रहे हैं। शिवसेना भविष्य में और भी मजबूती के साथ उभरेगी। जबकि गद्दारी करने वालों का हाल धोबी के कुत्ते जैसा होगा। मातोश्री/शिवसेना भवन से जो भी आदेश मुरादाबाद के शिव सेनिकों के लिऐ होगा, उसका 101 प्रतिशत पालन किया जायेगा।
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष ठाकुर मंजू राठौर, वरिष्ठ जिला कोषाध्यक्ष बबिता सैनी, जिला प्रमुख अनुसूचित सेना प्रमोद सागर, वरिष्ठ जिला उप प्रमुख बाबा कुशल सिंह, जिला प्रेस प्रवक्ता मोहर सिंह, जिला उप प्रमुख डा.प्रकाश वीर विश्नोई, जिला महासचिव टीटू कश्यप, वरिष्ठ जिला सचिव विजय सेठ, जिला सचिव अजय सैनी, मोहित सैनी,लखवीर सिंह, मोहित सैनी आदि मोजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दोस्तों संग रामगंगा में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम
