बाराबंकी: अनियंत्रित कार की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बाराबंकी। थाना क्षेत्र कोठी अंतर्गत सड़क पर जा रहे पैदल राहगीर को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र कोठी अंतर्गत सड़क पर जा रहे पैदल राहगीर को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना कोठी के गांव निवासी अजय कुमार पुत्र रामप्रकाश अपने गांव के नजदीक लखीमपुर चौराहे के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आ रहे कार सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में वहां मौजूद एक कार से घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल आ गए। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जिला अस्पताल परिजनों के कोहराम से गूंज उठा। रोते बिलखते परिजनों को देखकर अन्य मरीजों के तीमारदार भी रो पड़े।
पढ़ें–बहराइच: पांच वर्षीय मासूम के साथ नाबालिग ने किया कुकर्म, रेफर
