अयोध्या के लाल ने कई हजार फीट ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा, सेना ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या जिले में शेरवा घाट के रहने वाले किसान फूलसिंह के कैप्टन बेटे राजपूत सौरव सिंह ने हिमाचल में 6,791 फिट ऊंची चोटी माउंटलियो परगयाल पर दल के साथ तिरंगा फहराया है। 14 जून को 17 वीं गढ़वाल राइफल रेजिमेंट दल के साथ उसने यह उपलब्धि हासिल की, जिसके लिए 25 जून को दल …

अयोध्या। अयोध्या जिले में शेरवा घाट के रहने वाले किसान फूलसिंह के कैप्टन बेटे राजपूत सौरव सिंह ने हिमाचल में 6,791 फिट ऊंची चोटी माउंटलियो परगयाल पर दल के साथ तिरंगा फहराया है।

14 जून को 17 वीं गढ़वाल राइफल रेजिमेंट दल के साथ उसने यह उपलब्धि हासिल की, जिसके लिए 25 जून को दल के साथ उसे भी कमांडिंग आफिसर कर्नल अक्षय डोगरा ने सम्मानित किया। सबसे ऊंची चोटी पर यह तिरंगा फहराने का यह अभियान 15 दिनों की दुर्गम चढ़ाई के बाद पूरा हुआ।

इस दल में कुल 18 सदस्य शामिल रहे। इस दल को 24 मई को जनरल आफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पुषपेन्द्र ने रवाना किया था। बताया गया कि यह तीसरी सबसे ऊंची चोटी जास्कर रेंज में स्थित है। जो एक दुर्लभ चुनौतीपूर्ण हिमा आच्छादित पर्वत चोटी है।

पढ़ें-अड़सठ साल की उम्र में 6133 मीटर ऊंची चोटी फतेह करने वाली चंद्रप्रभा एतवाल

संबंधित समाचार