शाहजहांपुर: अवैध वसूली पर भड़के ई-रिक्शा संचालक, जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। अवैध वसूली सहित अन्य समस्याओं को लेकर ई-रिक्शा संचालक भड़क गए। जनता ऑटो ई-रिक्शा ऑनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के तहत तमाम ई-रिक्शा संचालक खिनरी बाग में स्थित शहीद स्तंभ पर एकत्र होकर विरोध जताया। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि अगर मांगों …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। अवैध वसूली सहित अन्य समस्याओं को लेकर ई-रिक्शा संचालक भड़क गए। जनता ऑटो ई-रिक्शा ऑनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के तहत तमाम ई-रिक्शा संचालक खिनरी बाग में स्थित शहीद स्तंभ पर एकत्र होकर विरोध जताया। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

कहा कि शहर में ई-रिक्शा के लिए कोई स्टैंड नहीं है, जबकि कागजों में 17 रिक्शा स्टैंड स्वीकृत है, जिन दबंगो का कब्जा है। कब्जा मुक्त कराकर ई-रिक्शा खड़ा करने के लिए स्टैंड दिया जाए। बस अड्डा, कचहरी केरुगंज, गर्रा फाटक सहित प्रमुख मार्ग बंद कर दिए गए। रोडो पर ख़ुदाई करके पाइपलाइनों का काम जारी है। जिस कारण दिन भर भयंक जाम लगी रहती है। बस स्टैंड तथा इसके आस पास कचहरी रोड पुवायां रोड, रेलवे स्टेशन रोड, लोधीपुर रोड आदि रोडों पर अवैध वसूली जारी है, जिसे रोका जाए।

साथ ही अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाकर इन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। नगर निगम ने ई-रिक्शा का रूपये रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, लेकिन ई-रिक्शा पहले से ही आरटीओ द्वारा रजिस्टर्ड है। यह अवैध वसूली तत्काल प्रभाव से बंद करवाया जाए। आरटीओ ऑफिस भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर है। इससे आम जनता परेशान है, जांच की जाए। ई-रिक्शा चोरी की घटनाएं बढ़ रही।

बाहर से आए चोरी के ई-रिक्शा बहुत चल रहे है। ई-रिक्शा की चेकिंग चालू कराई जाए। नगर पालिका ने 17 रिक्शा स्टैंड स्वीकृत है, जिन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है, उन्हें कब्जा मुक्त कराकर ई-रिक्शा खड़ा करने के लिए स्टैंड दिया जाए। शहर में बच्चे ई-रिक्शा बहुत चला रहे हैं प्रशासन इस पर ध्यान दें। ज्ञापन सौंपने वालों में महफूज अली, मुस्ताक इदरीसी, श्रीपाल, खलील अहमद, राजकुमार, आत्माराम, राम विपिन आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: जोखेलाल को कागजों में दिखा दिया मृत, लेखपाल सस्पेंड

संबंधित समाचार